विवादित पोस्टर देखे जाने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

विवादित पोस्टर देखे जाने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर मस्जिद के बाहर उत्तर प्रदेश का विवादित आई लव मोहम्मद स्लोगन वाला बैनर टंगा देखे जाने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह पोस्टर कवलपुर मस्जिद के बाहर और एक स्थानीय व्यक्ति के घर की दीवार के बीच टंगा देखा गया है।उल्लेखनीय है,कि इस पोस्टर को लेकर देश के कई हिस्सों में विवाद और झड़प की घटनाएं हुई है,हालांकि मोतिहारी में इस विवादित बैनर देखे जाने के बाद पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

लोगो ने बताया कि पोस्टर कब और किसके द्वारा लगाया गया, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। लोगों ने बताया कि यहां सभी धर्मों के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं और त्योहार एक-दूसरे के साथ मनाते हैं।तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया विवादित बैनर लगाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो के सहयोग से पोस्टर हटा लिया गया है,पुलिस इसकी जांच कर पोस्टर लगाने वाले का पता लगा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page