जदयू दफ्तर में निशांत ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात

जदयू दफ्तर में निशांत ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात
Facebook WhatsApp

पटना।बिहार में अपनी राजनीति समझ काे मजबूत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार लगातार सक्रिय हैं। इस क्रम में निशांत ने विभिन्न जिलों से आए अपनी पार्टी (जनता दल यूनाईटेड) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार काे मुलाकात की।उन्होंने सभी का हाल-चाल जाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही, संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निशांत के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए उमड़े। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक विनय कुमार चौधरी,विधायक विशाल साह सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार से मुलाकात की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page