रक्सौल में अंतराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाओं को किया गया रेस्क्यू,दो गिरफ्तार
भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद, पुलिस की कारवाई जारी
मोतिहारी/रक्सौल। में सेक्स रैकेट के एक बड़े सिंडिकेट पर पुलिस ने कारवाई की है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए संदिग्ध सदस्यों में दूसरे प्रदेश का व्यक्ति भी शामिल है,इसके साथ ही भारी मात्रा में कंडोम और उत्तेजना वर्धक दवाइयां भी जब्त की गई है। मौके से पांच महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। इनमें 1 एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।
मौके से दो पुरुषों को भी आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मौके से दो कार्टून कंडोम और 38 सेक्स वर्धक टैबलेट मिले हैं। घटना रक्सौल नगर थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान की है।गिरफ्तार पुरुषों की पहचान मुजफ्फरपुर के कुढ़नी निवासी राजीव कुमार और मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है।
आईपीएस अधिकारी सह थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस को अवैध धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। जिस के आधार पर विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई।मौके से पकड़े गए लोगों से जानकारी लेकर पूरे नेटवर्क को खंगाला जाएगा।

