नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक में भावुक हुए सीएम,कैबिनेट भंग करने की सिफारिश,आज देगे इस्तीफा

नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक में भावुक हुए सीएम,कैबिनेट भंग करने की सिफारिश,आज देगे इस्तीफा
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार की राजनीति में मंगलवार को तब बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में वर्तमान सरकार को भंग करने का निर्णय लिया गया।करीब 20 मिनट तक चली इस बैठक में कैबिनेट ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसके बाद नीतीश सरकार के औपचारिक अंत का रास्ता साफ हो गया।

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि वे दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन वहां से भी राज्य के हालात पर नजर बनाए रखेंगे। उन्होंने सभी मंत्रियों के प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट भंग करने की घोषणा की, जिससे बैठक का माहौल भावुक हो गया।

बैठक के बाद मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इसे एक भावुक पल बताते हुए सभी मंत्रियों को पहले से बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मिलकर बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं और अब इसे आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं, मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि यह क्षण भावुक था और मुख्यमंत्री ने सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लगभग 20 वर्षों तक राज्य के विकास के लिए कार्य किया है और वे अब राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं।

मंत्री लेसी सिंह ने भी इसे गर्व और भावनात्मक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक ऐसे नेता के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही है।

कैबिनेट भंग करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने भी आज विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना पहुंचने की सूचना है।

राजनीतिक हलकों में अब नई सरकार के गठन और संभावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page