मुख्यमंत्री नीतीश काे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिखा भावुक पाेस्ट

मुख्यमंत्री नीतीश काे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिखा भावुक पाेस्ट
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार काे संभवतः अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हम के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने से पहले भावुक पोस्ट कर अपनी भावनाएं साझा की है।नीतीश कुमार को महामानव बताते हुए उन्होंने कहा है कि उनके बिना बिहार अधूरा रहेगा।

अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साेमवार काे उन्होंने कहा कि नीतीश जी, अगले चौबीस घंटे में आप बिहार के मुख्यमंत्री पद को छोड़ देंगें। सबको पता है कि आपका यह ख़्वाब था कि आप देश के चारों सदनों के सदस्य रहें, पर आपके इस ख़्वाब ने करोड़ों दिलों को रूला दिया है।

आगे उन्हाेंने लिखा है कि बिहार ने कई मुख्यमंत्रियों को आते-जाते देखा है पर शायद ये पहला मौक़ा है, जब आपको मुख्यमंत्री पद की छोड़ने की बातों काे सुनकर ही करोड़ों लोगों के आँखों में आँसू भर आएं हैं। भले ही मुख्यमंत्री पद को छोड़ने का फ़ैसला आपका अपना फ़ैसला है जिसपर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता, पर बिहार आज ग़मज़दा है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि हर बिहारी कह रहा है…वी विल मिस यू नीतीश जी…”आप महामानव हैं, बिहार आपके बिना अधूरा है।”

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page