शराब बेचने के मामले मे जेल गये बिजुलपुर के टोला सेवक पर विभागीय कारवाई हुई शुरू

शराब बेचने के मामले मे जेल गये बिजुलपुर के टोला सेवक पर विभागीय कारवाई हुई शुरू
Facebook WhatsApp


तुरकौलिया। थाना क्षेत्र से शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए बिजुलपुर मिडिल स्कूल के टोला सेवक मुकेश राम को जेल भेजने के बाद अब उसके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मुकेश राम के जेल जाने की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया। बीईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग द्वारा दर्ज एफआईआर की प्रति उन्हें प्राप्त हुई है। इसमें उल्लेख है कि शराब बिक्री के मामले में उत्पाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश राम को 8 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी वें जेल मे बंद है। बीईओ ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ को पत्र भेजा गया है, जिसमें टोला सेवक को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 8 अप्रैल को उत्पाद पुलिस ने बिजुलपुर चौक पर छापेमारी की थी। इस दौरान जयसिंहपुर निवासी भीम साहनी को बाइक पर अवैध चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर मुकेश राम को उनके किराना दुकान से गिरफ्तार किया गया।

भीम साहनी ने पुलिस को बताया कि उसने शराब मुकेश राम से खरीदी थी।स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। एक ओर जहां जहरीली शराब से कई लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर एक सरकारी सेवक का इस तरह अवैध शराब कारोबार में शामिल होना प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। जो इलाके मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page