हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान से निशांत कुमार ने की पूजा-अर्चना

हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान से निशांत कुमार ने की पूजा-अर्चना
Facebook WhatsApp

पटना।जदयू नेता निशांत कुमार साेनपुर पहुंचे। यहां के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में मंगलवार काे उन्हाेंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और बाबा हरिहरनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।इस दौरान उनके साथ कई समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। निशांत के मंदिर में पहुंचते ही लाेगाें की भीड़ जुट गयी। पूजा-अर्चनाके बाद पत्रकाराें से बात करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार इस मंदिर में आ रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी वे बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है।

पिता नीतीश कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए इस दाैरान वह भावुक हाे उठे। उन्हाेंने कहा कि बिहार की जनता उनके पिताजी के कामों को हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जनता ने जिस तरह सम्मान दिया है, वह आगे भी जारी रहेगा।मंदिर परिसर पहुंचे से पूर्व वहां मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page