एमजीसीयू के छात्र पुरूषोत्तम नोएडा के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में इंटर्नशिप के लिए हुए चयनित
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के चौथे सेमेस्टर के मेधावी छात्र पुरुषोत्तम कुमार का चयन नोएडा के एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न सिर्फ विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।पुरुषोत्तम इससे पहले भी बिहार-झारखंड के बड़े न्यूज चैनलों में इंटर्नशिप कर अपनी प्रतिभा और कार्यशैली का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।
उनकी मेहनत, अनुशासन और पत्रकारिता के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि“पुरुषोत्तम एक मेधावी और कर्मठ छात्र हैं। उनका चयन यह दर्शाता है कि हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वे मीडिया जगत में अपनी अलग छाप छोड़ेंगे।”
विभागाध्यक्ष अंजनी कुमार झा ने भी छात्र की सराहना करते हुए कहा कि“पत्रकारिता के प्रति पुरुषोत्तम का जुनून और निरंतर सीखने की ललक उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। आने वाले समय में वे बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे और संस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे।”
वहीं विभाग के प्रोफेसर सुनील दीपक घोडके ने कहा कि“पुरुषोत्तम जैसे छात्र किसी भी संस्थान के लिए गर्व का विषय होते हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में खुद को साबित किया है। उनकी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच उन्हें लगातार आगे बढ़ा रही है। मुझे विश्वास है कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मजबूत और प्रभावशाली पहचान बनाएंगे।”
वहीं, छात्र पुरुषोत्तम कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय, अपने गुरुओं और परिवार को देते हुए कहा कि“यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता, गुरुओं और विश्वविद्यालय के हर उस व्यक्ति की है जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। कुलपति महोदय की दूरदर्शी सोच, शिक्षकों का मार्गदर्शन और विभाग का सहयोग मेरे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है।
उन्होंने विशेष रूप से प्रॉक्टर प्रसून दत्त, प्रोफेसर सुनील दीपक गोढ़के, परमात्मा मिश्र, विभागाध्यक्ष अंजनी कुमार झा, साकेत रमन, वरिष्ठ पत्रकार शशि शेखर, बड़े भाई व्योम और बड़े भाई गोल्डन अनिकेत का आभार व्यक्त किया।अपने पिता के प्रति भावुक होते हुए पुरुषोत्तम ने कहा कि“मेरे पिता का त्याग, संघर्ष और अटूट विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने हर कठिन समय में मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके आशीर्वाद और मेहनत की वजह से हूं। उनके सपनों को साकार करना ही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है।
उन्होंने आगे कहा कि“मेरे बड़े भाई व्योम और गोल्डन अनिकेत ने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके सहयोग और विश्वास ने मुझे मजबूत बनाया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शशि शेखर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि“पुरुषोत्तम एक जिज्ञासु, मेहनती और जमीन से जुड़े हुए छात्र हैं। पत्रकारिता के मूल्यों को समझने और उसे ईमानदारी से निभाने की उनकी क्षमता सराहनीय है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में मीडिया जगत में एक सशक्त और विश्वसनीय आवाज बनकर उभरेंगे।

