आर्केस्ट्रा संचालन की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर मोतिहारी पुलिस का प्रहार,16 बच्चियो का किया गया रेस्क्यू

आर्केस्ट्रा संचालन की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर मोतिहारी पुलिस का प्रहार,16 बच्चियो का किया गया रेस्क्यू
Facebook WhatsApp

-6 संचालक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। जिला पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े गिरोहो पर बड़ी कार्रवाई की है।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ के तहत सोमवार को की गई छापेमारी में आर्केस्ट्रा संचालन की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 16 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू किया है,साथ ही इस अवैध कारोबार में संलिप्त 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

उक्त कारवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और एडीजी (कमजोर वर्ग) डॉ. अमित जैन के निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक द्धारा गठित पुलिस की विशेष टीम ने
जिले के चार थाना क्षेत्रों-ढाका, चिरैया, पताही और पचपकड़ी में की।

पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन और एएचटीयूप्रभारी सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की।पुलिस टीम की इस कारवाई में सर्वाधिक 12 बच्चियों को पताही क्षेत्र से मुक्त कराया गया, जबकि पचपकड़ी और ढाका से 2-2 किशोरियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

इस दौरान पुलिस ने अवैध आर्केस्ट्रा संचालन में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें पचपकड़ी का प्रेम कुमार, पताही के विकेश और नवीन साह, चिरैया का राजू तिवारी, पकड़ीदयाल का राज कुमार और कोलकाता निवासी मनू खान शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस पकड़े गये आरोपियों के मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच कर इनके लिंकेज व नेटवर्क की जांच कर रही है।इस अभियान में पुलिस के साथ दिल्ली स्थित मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के साथ ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय, पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार, पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी और महिला थानाध्यक्ष मोना कुमारी भी शामिल रही।

रेस्क्यू की गई सभी 16 बच्चियों का काउंसलिंग की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इन बच्चियों के पुनर्वास के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page