कटिहार: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर जमकर हुआ बवाल, गुस्साई भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,छीनी राइफल
कटिहार। जिले के फलका थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद शनिवार को भारी बवाल हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के स्वजनों ने फलका मुख्य चौक (एसएच-77) को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।इस दौरान स्थिति इतनी उग्र हो गई कि भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी की रायफल भी छीन ली।
बताया जा रहा है,कि गोपालपट्टी गांव निवासी फालो यादव के पुत्र राकेश यादव को दो दिन पूर्व पुलिस ने छिनतई (लूट) के एक मामले में संदिग्ध मानकर गिरफ्तार किया था और उसे फलका थाने में रखा गया था।शनिवार की सुबह अचानक राकेश की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे आनन-फानन में फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में राकेश ने दम तोड़ दिया।

इधर राकेश की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनो और स्थानीय नागरिको का गुस्सा फूट पड़ा। उनका आरोप है कि पुलिस ने हिरासत के दौरान राकेश की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने उसके साथ बर्बरता की है।आक्रोशितो ने दोषी पुलिसकर्मियो पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आक्रोशित भीड़ के हमले में पोठिया ओपी अध्यक्ष नवीन कुमार और सिपाही संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। संजीव कुमार के सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है।हंगामे के दौरान भीड़ में शामिल कुछ युवाओं ने एक पुलिसकर्मी की रायफल छीन ली और उसे लेकर फरार हो गए, जिसका वीडियो और फोटो भी सामने आया है।
इलाके में तनाव को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराने और जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनो की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
मामले में कटिहार एसपी ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना को हाजत में युवक एक प्राथमिकी अभियुक्त था जिसने हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बता दें कि इस मामले एसपी ने थानाध्यक्ष रवि कुमार राय और कांड के अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार पटेल को तत्काल निलंबित कर दिया है।
बता दें कि इस मामले एसपी ने थानाध्यक्ष रवि कुमार राय और कांड के अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार पटेल को तत्काल निलंबित कर दिया है।

