जहरीली शराब कांड: केमिकल की आई रिपोर्ट , मेथनॉल की हुई पुष्टि

जहरीली शराब कांड: केमिकल की आई रिपोर्ट , मेथनॉल की हुई पुष्टि
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। शराब के मामले में एसआईटी द्वारा भारी मात्रा में जब्त किए गए केमिकल की एग्जामिनेशन रिपोर्ट आई , जिसके जहरीली मेथनॉल होने की पुष्टि 

मोतिहारी। जहरीली शराब पीने से मौत के मामले जब्त किए गए केमिकल का मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि इस दौरान जो लैब टेस्ट रिपोर्ट आई है उसमें उक्त स्प्रिट के मेथनॉल होने की पुष्टि हुई है।

जब्त केमिकल जहरीली बताई गई है, जाहिर है उसे पीने में यूज किया गया है जो जानलेवा साबित हुआ है। बता दे कि 700 लीटर जप्त स्प्रिट जब्त की गई थी जो मेथनॉल पाई गई है। जहरीली थी।इसी खेप का कुछ हिस्सा परसौना और बालगंगा में सप्लाई हुई थी।

हालांकि पुलिस को खंगालना होगा कि इसकी खेप और कहां-कहां डिलेवरी हुई है। मालूम हो कि डीआईजी हरिकिशोर राय ने अपील भी की है कि किसी तरह का शराब का सेवन लोग नहीं करे।जाहिर है एसआईटी की कारवाई त्वरित और सटीक दिशा में हुई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page