चौथे चरण के स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य में तेजी लाएः जिलाधिकारी

चौथे चरण के स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य में तेजी लाएः जिलाधिकारी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।  जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक आधारभूत संरचना उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी ने सोलर स्ट्रीट लाइट के चौथे चरण  में अधिष्ठापित कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट के विरुद्ध एजेंसी को ग्राम पंचायत स्तर से भुगतान कराने का प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया। 

पंचायत सरकार भवन में एलएईओ, भवन निर्माण विभाग एवं ग्राम पंचायत स्तर से जो पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है।सभी निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को दिया। 15वीं एवं 16वीं वित्त आयोग से प्राप्त राशि के खर्च में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page