युवक के साथ बेरहमी से मारपीट,दस लोगों पर केस दर्ज

युवक के साथ बेरहमी से मारपीट,दस लोगों पर केस दर्ज
Facebook WhatsApp

सुगौली। थाना क्षेत्र के पजिअरवा पंचायत में एक युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पजिअरवा निवासी रवि बैठा ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही दस लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

पीड़ित के अनुसार उसके साथ पहले जबरदस्ती की गई और बाद में लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया गया। दिए गए आवेदन में रवि बैठा ने बताया है कि मंगलवार की संध्या वह छठ घाट पर पूजा देखने गया था। इसी दौरान गांव के राजेंद्र राऊत का पुत्र विजय यादव वहां पहुंचा और उसे पजिअरवा चलने को कहा।

ग्रामीण होने के कारण वह अपने मोटरसाइकिल से चल पड़ा, जबकि विजय यादव ब्रेजा कार से उसके पीछे-पीछे आया। रास्ते में पहले से मौजूद अन्य लोगों ने उसकी बाइक रोक ली और जबरन चाभी छीन ली। इसके बाद उसे कार में बैठाकर पजिअरवा चौक की ओर ले जाया गया।

पीड़ित का आरोप है कि चौक के पास पहुंचते ही वहां मौजूद कई लोगों ने जातिसूचक गाली देते हुए उस पर लाठी, लोहे की रॉड, फट्टा और साइकिल की चेन से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे इतना पीटा कि वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर एक आरोपी ने कार से पिस्टल निकालकर गोली चलाने की कोशिश की, हालांकि वह सफल नहीं हो सका।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल रवि बैठा को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुगौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मोतिहारी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है । 

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page