विजयादशमी पर गांधी मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन
–हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर से 3 बजे राम जी की निकलेगी सवारी
– आयोजन समिति की गांधी मैदान में हुई बैठक
मोतिहारी। विजयादशमी आयोजन समिति की बैठक गांधी मैदान स्थित आयोजन स्थल पर हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रख्यात चिकित्सक डॉ. आशुतोष शरण ने किया। बैठक में विजयादशमी के दिन रावण दहन कार्यक्रम पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि गन्ना उद्योग मंत्री, बिहार सरकार कृष्णनदंन पासवान एवं विधायक प्रमोद कुमार होंगे।
गांधी मैदान में 51 फीट ऊंची रावण की प्रतिमा को दिल्ली के कलाकारों द्वारा तैयार किया जा रहा है। हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर से 3 बजे राम जी की सवारी निकलेगी जो गौरीशंकर स्कूल, चित्रगुप्त मंदिर, मधुबन छावनी चैक, गांधी चौक और हॉस्पिटल चौक होते हुए 5 बजे गांधी मैदान पहुंचेगी।
उसके बाद गांधी मैदान में रावण दहन सम्पन्न होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा पवन राज, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, डॉ. अरुण कुमार, अनिल वर्मा, गुलरेज शहजाद, सुधांशु रंजन, राजन मिश्रा, सुधीर गुप्ता, सुदीप कुमार, राजकुमार, डी०के०आजाद, ऋषभ झा, अमित गुड्डू, संतोष शर्मा, चंदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। जानकारी गुलरेज शहजाद
जिला मीडिया प्रभारी
ने दी है।

