जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी रालोद में शामिल, कहा-अभी भी करते हैं नीतीश का सम्मान

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी रालोद में शामिल, कहा-अभी भी करते हैं नीतीश का सम्मान
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) से हाल ही में त्यागपत्र देने वाले वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में शामिल हो गए। केन्द्रीय मंत्री व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया।केसी त्यागी ने साल 2003 में समता पार्टी से होते हुए जद (यू) में कई वरिष्ठ पदों की जिम्मेदारी संभाली थी।

वे जद (यू) के मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार रहे। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में केन्द्र में शामिल होने के चलते उन्होंने जद (यू) से किनारा किया। हालांकि उन्होंने जद (यू) छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया।

रालोद में शामिल होने के बाद भी उन्होंने जद (यू) के प्रति कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार का पूरा सम्मान करते हैं। जद (यू) और रालोद में समानता है। दोनों ही दल चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर और राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित हैं और उनके आदर्श हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page