रक्सौल में अंतराष्ट्रीय जन सेवा संगठन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

रक्सौल में अंतराष्ट्रीय जन सेवा संगठन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Facebook WhatsApp


गरीब ,असहाय और पीड़ित लोगों का मदद करना संगठन का मुख्य उद्देश्य-संयोजक: अधिवक्ता दीप प्रकाश

पूर्वी चंपारण।अंतराष्ट्रीय जन सेवा संगठन के कार्यालय का रक्सौल मौजे में विधिवत उद्घाटन मुख्य अथिति सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47 वी वाहनी इंस्पेक्टर एएचटीयू विकाश कुमार व विशिष्ठ अतिथि स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विकास कुमार ने कहा की मानव सेवा व जनकल्याण के उद्देश्य से ये संस्था कार्य करेगी ,जो काफी सराहनीय है।इस कार्य मे महिलाएं काफी सक्रिय मूमिका निभा रही है,इससे नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा,वही संस्था के संयोजक अधिवक्ता दीप प्रकाश ने कहा की इस संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब,असहाय,और पीड़ित लोगों की मदद करना उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिये प्रयास करना है।

संस्था की सह संयोजक मीतू गुप्ता,संगठन प्रभारी मीरा कुशवाहा,कोष प्रभारी सुनीता देवी,सदस्य सचिव नीता कुमारी,सह सदस्य सचिव कविता देवी,सलाहकार चंदा श्रीवास्तव ,अस्थाई बृत प्रभारी प्रतिमा देवी ने आगन्तुक अतिथियो को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया तथा इस संगठन के माध्यम से गरीब, मजबूर व असहाय व पीड़ित लोगो को हमेशा निशुल्क सेवा देने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भाजपा रक्सौल संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ,समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्ता,लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल सर्राफ,भाजपा नेता ई जितेंद्र कुमार,राजकिशोर राय, प्रेमचंद कुशवाहा,कमलेश कुमार,समाजसेवी रजनीश प्रियदर्शी,माहेर के बीरेंद्र प्रसाद, भाजपा नेत्री ज्योतिराज गुप्ता,रेणु गुप्ता,प्रिया गुप्ता,पूनम गुप्ता,स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page