पहाड़पुर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मोतिहारी। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के परसौनी अमवा मुख्य पथ में एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत सोमवार को सड़क दुर्घटना में हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक साइकिल सवार पुण्यदेव मिश्रा (70 वर्ष) परसौनी पंचायत के अमवा गांव निवासी बताए जाते हैं, जो अपने ही पंचायत के भटोली गांव में किसी काम से गए हुए थे कि विपरीत दिशा से आ रहा एक बाइक सवार अपना संतुलन खो दिया। तत्पश्चात बाइक सवार ने आपा खोकर साइकिल सवार को ठोक्कर मार दिया। जहां साइकिल सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
बताते चले कि बाइक सवार उक्त पंचायत के ही अकलू राम का पुत्र राजा कुमार (16 वर्ष) बताया जाता है, जो परसौनी गाँव का निवासी है. विगत दो दिन पूर्व बाइक चालक राजा के घर पर अष्टायाम हुआ था। जिसमें अपने किसी संबंधी को बेतिया छोडने बाइक से जा रहा था। जहां रास्ते में एक अनहोनी घटना का अंजाम दे डाला। हालांकि बाइक चालक राजा को भी गंभीर चोटे आई है, फिर भी वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। दूसरी तरफ सूचना पर पहूंची पुलिस ने साइकिल सवार की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है। वही थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

