होली को लेकर सभी थानों में फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती की चेतावनी

होली को लेकर सभी थानों में फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती की चेतावनी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। होलिका दहन की पूर्व संध्या पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।

इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित करना है। ग्रामीण क्षेत्र में थानाध्यक्ष व अंचल अधिकारी समेत अन्य पुलिस कर्मी और एसएसबी ने मुख्य सड़कों पर पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान माइकिंग के जरिए आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।वही विभिन्न अनुमंडलो में एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में जवानो ने फ्लैग मार्च किया।

उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत थाना को देने को भी कहा गया।प्रशासन असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रख रहा है। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी विभिन्न इलाकों में गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी गड़बड़ी की आशंका को समय रहते रोका जा सके। रमजान के महीने को देखते हुए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से आपसी सौहार्द प्रभावित न हो।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने होली को रंगों और भाईचारे का पर्व बताते हुए जिलेवासी से इसे शांति व प्रेम के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और किसी भी समस्या पर पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी। उन्होने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है,और कहा है,कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page