आर्केस्ट्रा में काम कर रही 14 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू,सात गिरफ्तार

आर्केस्ट्रा में काम कर रही 14 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू,सात गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विशेष टीम ने जिले तीन थाना क्षेत्र कोटवा डुमरियाघाट व संग्रामपुर में संचालित अवैध ऑर्केस्ट्रा मे छापेमारी करते ऑर्केस्ट्रा में बंधक बनाकर रखी गई 14 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया है।

मुक्ति फाउंडेशन व पुलिस की टीम ने कोटवा थाना क्षेत्र के दीपउ, बंगरा और कोटवा स्थित ऑर्केस्ट्रा केंद्रो से कुल 08 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। मौके से एक आरोपी पप्पू गिरी को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, डुमरियाघाट के ग्राम हुसैनी में मुक्ति फाउंडेशन, महिला थाना और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक और नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। यहाँ से तसलीम अंसारी, उसकी पत्नी अंजली महंता और शहजाद आलम को गिरफ्तार किया गया है। मौके से साउंड बॉक्स, एम्प्लीफायर और मिक्सर मशीन भी जब्त की गई है।

वही संग्रामपुर थाना क्षेत्र में तीन ऑर्केस्ट्रा संचालक राहुल कुमार, नूर आलम और उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यहां से 05 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया है। पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार जांच में आर्केस्ट्रा संचालक इन बच्चियों को डरा-धमकाकर ऑर्केस्ट्रा में डांस करने के मजबूर कर रहे थे।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसे बाल श्रम और मानव तस्करी के खिलाफ एक कड़ा प्रहार बताया है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के साथ-साथ भारी मात्रा में डीजे और अन्य साउंड उपकरण बरामद किए हैं। डुमरियाघाट थाने में कांड संख्या-68/26 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जा रही है।

जिला पुलिस कप्तान के अनुसार जिले में नाबालिगों से किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य या बाल श्रम कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुक्त कराई गई सभी 14 लड़कियों को उचित काउंसलिंग के बाद उनके अभिभावकों को सौंपने और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page