बरदहां गांव में आपदा प्रबंधन योजना पर इंटरफेस कार्यक्रम का आयोजन 

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सेल्स्फोर्स के सहयोग से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार एवं बाल रक्षा भारत के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत बरदाहा पंचायत भवन में हुआ। कार्यक्रम में कर्तव्यधारियों एवं समुदाय के बीच आपदा प्रबंधन को सशक्त और व्यवहारिक बनाने पर विस्तृत संवाद हुआ।बैठक का संचालन बाल रक्षा भारत के हामिद रज़ा एवं सत्य प्रकाश द्वारा किया गया। 

डीडीएमए प्रतिनिधि द्वारा जिले में बाढ़, शीतलहर, गर्मी की लहर एवं भूकंप जैसी संभावित आपदाओं के परिदृश्य पर चर्चा करते हुए वर्तमान जिला आपदा प्रबंधन योजना की स्थिति और चुनौतियों को रेखांकित किया गया।

उक्त अवसर पर  मुखिया मोहन सहनी, सरपंच मुरारी सहनी, पंचायत समिति सदस्य राजेश सहनी, समाज सेवी अज़हर हुसैन अंसारी, वार्ड सदस्य रामायण सहनी, शिव शंकर सहनी, वीरेंद्र राम, शिक्षक सुनील सहनी, विनय कुमार, संजय सरकार, लेडीज सुपरवाइजर रंजना कुमारी, कचहरी सचिव राघवेंद्र कुमार, सेविका करिश्मा कुमारी, मैना देवी, मीना देवी, अनिता कुमारी, पूजा कुमारी, संगीता कुमारी, जयंती देवी, मनीषा देवी, मनीषा कुमारी, मुस्कान कुमारी, करीमा कुमारी, सोनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में ऑफिस सर्विस प्रोवाइडर एवं समुदाय के लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page