कर्नाटक,केरल एवं दिल्ली में साइबर फ्रॉड का आरोपी आदापुर से गिरफ्तार 

कर्नाटक,केरल एवं दिल्ली में साइबर फ्रॉड का आरोपी आदापुर से गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

– कई बैंकों के पासबुक, एटीएम कार्ड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद 

आदापुर। देश के कई राज्यो में बांछित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड को आदापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित  टीम ने थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में छापेमारी कर साइबर फ्रॉड राघो साह पिता  स्व. बृजमोहन शाह को गिरफ्तार किया है। 

उसके पास से पंजाब नेशनल बैंक का तीन पासबुक, स्टेट बैंक का एक  एवं एक्कसीस बैंक का एटीएम एक, स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड एक, रेडमी कंपनी का एक मोबाइल  बरामद किए गए हैं, आरोपी ने कुछ गुप्त लोगों का नाम बताया है, जिनकी पुलिस के सरगर्मी से खोजबीन में जुट गई है।

फिलहाल पुलिस  पकड़े गए साइबर फ्रॉड के अपराधिक इतिहास खंगाला रही है। वह रामगढवा थाना में काण्ड संख्या 217/19 आर्म्स एक्ट के तहत डेढ़ साल  जेल काट चुका है। बताते हैं कि एनसीआरपी पोर्टल पर कर्नाटक, केरल एवं दिल्ली  में उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज है।

थाना प्रभारी पप्पू पासवान ने बताया कि आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए पुछताछ की गई।  छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राय, पुअनि पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, पुअनि लक्ष्मी कुमारी, पुअनि हरेराम प्रसाद, सअनि हसनैन अहमद खां, हवलदार दिनेश प्रसाद, हैप्पी शुक्ला, चौकीदार प्रमोद प्रसाद सहित अन्य जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page