संत शिरोमणि चंचल बाबा ने चैलाहां में श्री प्रकाश इंटरप्राइजेज का किया शुभारंभ
मोतिहारी। नगर निगम के नये परिसीमन में बंजरिया प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाको को शामिल किये जाने के बाद लगातार इस क्षेत्र में विभिन्न कंपनियो के शो-रूम खुल रहे है।बीते एक साल में इस क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां बढी है। इसी कड़ी में रविवार को एक नये प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ है।
NH 28 बेतिया रोड पर चैलाहां बाबू टोला में श्री प्रकाश इंटरप्राइजेज नाम से खुले इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ पराम्बा शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 शक्तिशरण जी महाराज उपाख्य चंचल बाबा के कर कमलो से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर नीरज सिंह ने बताया कि यहां टाइल्स, मार्बल,ग्रेनाइट,सेनिटरी सहित भवन निर्माण से जुडे सभी ब्रांडेड सामानो की उपलब्धता है।हमारे यहां सीधे फैक्ट्री से सामान मंगाया जाता है,जिससे उपभोक्ताओ को बाजार मूल्य से सस्ते दर पर भवन निर्माण के सभी सामान मिलेगा।

