पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 5.48 किलो गांजा बरामद

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 5.48 किलो गांजा बरामद
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के हरैया थाना क्षेत्र में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 5.48 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। इसकी जानकारी हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से भलुवाहा गांव के रास्ते मादक पदार्थ लेकर भारत में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने भलुवाहा गांव में नाकेबंदी कर जांच शुरू की।

इसी दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 5.48 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। मौके से नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत चंडाल चौक अलऊ निवासी बद्री सहनी के पुत्र ड्राय सहनी तथा लालबाबू सहनी के पुत्र राजन सहनी को एक नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितो के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page