आपरेशन सुखा नशा को लेकर कोटवा पुलिस की कारवाई,तीन गिरफ्तार
कोटवा। जिले भर में एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सुखा नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोटवा पुलिस ने भी कारवाई की है। थानाध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सिहोरवा बाजार क्षेत्र में सूखे नशे के विरुद्ध कार्रवाई की।
इस क्रम में सिहोरवा बाजार स्थित किराना दुकान से मालती देवी, पति–रामेश्वर शाह, सिहोरवा बाजार के पास से कुल 20 पुड़िया गांजा जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया।इसी क्रम में सिहोरवा सब्जी मंडी क्षेत्र में सुदामा प्रसाद कोनहवा के पास से कुल 56 पुड़िया गांजा जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया।
सिहोरवा के किराना दुकान से शिवम कुमार के पास से कुल 25 पुड़िया गांजा जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया।पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष के अलावे अपर थानाध्यक्ष सूर्यकांत प्रसाद , प्रभात प्रसाद, एएसआई अमरजीत पासवान सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

