मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र पर रखे विशेष नजर : डीएम

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र पर रखे विशेष नजर : डीएम
Facebook WhatsApp

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर डीएम एवं एसपी ने गोविंदगंज थाने में की बैठक

मोतिहारी/अरेराज। दुर्गा पूजा के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा अरेराज अनुमंडल अंतर्गत गोविंदगंज थाना में एक बैठक की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज, सर्किल इंस्पेक्टर अरेराज सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी अरेराज, संग्रामपुर, पहाड़पुर, हरसिद्धि, तुरकौलिया एवं अरेराज, गोविंदगंज, संग्रामपुर, पहाड़पुर, मलाही, हरसिद्धि, थाना के थाना प्रभारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया दुर्गा पूजा के त्यौहार की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार क्षेत्र में भ्रमण की जाए एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाय। सूचना संग्रह को मजबूत बनाई जाए एवं छोटी सी छोटी घटनाओं पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। किसी भी घटना को नजरअंदाज नहीं किया जाए एवं इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को भी दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2025 भी होना है, इसको लेकर सभी पदाधिकारी चौकन्ना रहेंगे। दुर्गा पूजा के लिए बनाए जाने वाले सभी पूजा पंडाल को लाइसेंस निर्गत करेंगे एवं वहां पर सभी तरह के अनिवार्य व्यवस्थाओं को देख लेंगे। किसी भी पूजा पंडाल में अत्यधिक भीड़ की संभावना नहीं रहे इसको लेकर प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था जरूरी है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा की संपूर्ण क्षेत्र में फील्ड मूवमेंट बढ़ाई जाए एवं पल-पल की रिपोर्ट रखी जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे समाज में सद्भाव बनी रहे और लोग हर्षोल्लास के साथ पूजा संपन्न करें यह सुनिश्चित हो।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page