कोटवा और तुरकौलिया में हुए चोरी की घटनाओं में 9 गिरफ्तार, कई समान बरामद

कोटवा और तुरकौलिया में हुए चोरी की घटनाओं में 9 गिरफ्तार, कई समान बरामद
Facebook WhatsApp


-डीएसपी सदर 1 और 2 के नेतृत्व में हुई छापेमारी में
34 पीस चांदी का पायल व 18 जोड़ी सोने के टॉप्स सहित मोबाइल फोन बरामद

तुरकौलिया/कोटवा। कोटवा और तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हुए चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए कुल 9 चोरों को गिरफ्तार किया है। कोटवा थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही चोरी का कई समान भी बरामद किया गया है। जिसमें आभूषण, मोबाइल फोन आदि शामिल है।

डीएसपी सदर-2 जितेश पांडेय के मुताबिक 6 जनवरी 2026 को कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगावा पंचायत के फुलवरिया नवादा तथा 22 जनवरी 2026 को बंगरा गांव में चोरी की गंभीर घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में कोटवा थाना कांड संख्या 13/26 एवं 28/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर 14 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार अपराधियों में घोड़ासहन का रामानंद साह, जितना बिजबनी का संजय मलिक, लखौरा का विनोद मलिक,सुगौली का अर्जुन मलिक एवं कोटवा कझिया का विजय मलिक शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 34 पीस चांदी के पायल एवं 18 जोड़ी सोने के टॉप्स बरामद किए हैं।

वही तुरकौलिया के गोविंदपुर बाजार में आनंद खादबीज भंडार में 7 अगस्त 25 को हुई चोरी की घटना में पुलिस की एक टीम डीएसपी सदर 1 के नेतृत्व में छापेमारी कर 4 बदमाशों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें रामगढ़वा बेला शेख टोली का नसरुद्दीन अंसारी,  शमशाद आलम, बेलवातिया सुगौली का दीपक कुमार, फुर्तीलाल सहनी शामिल है। जिसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

नसीरुद्दीन के ऊपर रामगढ़वा में वर्ष 2023 एवं 24 और सुगौली रेल थाने में वर्ष 2019 में मामला दर्ज है। पुलिस टीम में दोनों डीएसपी के अलावा कोटवा के प्रभारी थानाध्यक्ष सूर्यकांत प्रसाद, तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी, एसआई मुकेश कुमार, अमन कुमार, रवि रंजन कुमार, डीआईयू शाखा से अमरजीत कुमार, अनुज कुमार सिंह, परमानंद ठाकुर, विपिन कुमार के साथ अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page