बजट सत्र : विधानपरिषद में बढ़ते अपराध पर राजद सदस्य ने सरकार को घेरा

बजट सत्र : विधानपरिषद में बढ़ते अपराध पर राजद सदस्य ने सरकार को घेरा
Facebook WhatsApp

पटना।बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सरकार से राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर प्रश्न किया।उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी, अपहरण जैसे अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि लगातार जो अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, इसका क्या कारण है और सरकार इसके लिए क्या अभियान चला रही है?

सरकार की तरफ से गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि अपहरण के मामले जो लगभग 19,768 हुए उसमें से मात्र 158 मामले ही सिर्फ अपराधिक मामले हुए जो हत्या और फिरौती के लिए हुए। बाकी 14,062 जो मामले हैं, वो या तो शादी करने के लिए घर से भागने के कारण यह स्थिति हुई। ।

इसपर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि ये लोग जो जंगलराज और मंगलराज की तुलना करते रहते हैं, तो अब इनकी आंखें खुल गई हैं न। नीतीश कुमार की सरकार में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं, यदि यही मंगलराज है तो इससे बेहतर तो जंगलराज था।

उनके इस बयान पर सम्राट चौधरी ने विरोध किया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मात्र 158 लोगों का ही अपहरण, हत्या और फिरौती की नीयत से हुआ है। केस तो दर्ज होंगे ही। तमाम तरह के माध्यमों से केस दर्ज हो रहे हैं। 2004 में बिहार की आबादी साढ़े छह करोड़ थी और आज 14 करोड़ आबादी है। तब सिद्दीकी ने कहा कि सरकार साफ साफ बताए कि अपराध बढ़ा है या नहीं? तब सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं तीन लाख से अधिक हुई हैं लेकिन घटनाओं की जांच और उद्भेदन के बाद अगर देखा जाए तो महज 158 हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page