जितना थाना पुलिस की कार्रवाई में पशु तस्करी मामले का आरोपी गिरफ्तार
बनकटवा। जितना थाना पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितना थाना कांड संख्या- 87/20, 05 मार्च 2020, धारा 414 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 11(क)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त सजलम अंसारी (38 वर्ष), पिता- यासीन अंसारी, निवासी- अठमोहान, थाना- झरोखर,को गिरफ्तार किया गया है।
थाना पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जाहिर है पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करी के विरुद्ध पुलिस की सक्रियता सामने आई है। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी।

