कोईरगांवा बिंदटोली चंवर में चार घंटे चली छापेमारी, 300 लीटर देसी शराब बरामद, हजारों लीटर घोल विनिष्ट
संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के मधुबनी कोईरीगांवा बिंद टोली चंवर में मंगलवार को देसी शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार चार घंटे तक छापेमारी अभियान चलाया।
इस दौरान झाड़ियों में विभिन्न गैलनों में छिपाकर रखी गई करीब 300 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं, देसी शराब बनाने के लिए तैयार हजारों लीटर कच्चे घोल को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
पुलिस टीम ने शराब निर्माण में इस्तेमाल की जा रही दो भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान परसौना गांव निवासी विदेशी महतो के रूप में हुई है । प्राथमिकी के बाद बरामद शराब जप्त कर लिया गया। वहीं गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

