बंजरिया पोखरा के अतिक्रमणकारियो पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बंजरिया पोखरा के अतिक्रमणकारियो पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।शहर से सटे बंजरिया पोखरा के चारों ओर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर कारवाई की है। बुलडोजर के पहुंचने पर कई अतिक्रमणकारियो ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है,कि इस कारवाई के पूर्व प्रशासन ने इन लोगो को कई बार नोटिस जारी किए थे, बावजूद इसके सभी अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे।नतीजतन भारी सुरक्षा के बीच बंजरिया सीओ रोहन रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रशासन कर्मियो ने उक्त कारवाई की है।

यहां बता दे कि इस पोखर किये गये अतिक्रमण को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद के पुत्र मनीष कुमार सहित यहां के स्थानीय नागरिको द्धारा लंबे समय से सोशल मीडिया में अभियान भी चलाया जा रहा था।

मौके पर मनीष ने बताया कि पोखरा के पश्चिमी हिस्से में कई लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। पोखरा से सटे पश्चिम दिशा का नाला को भी मिट्टी से भरकर बंद कर दिया गया,लिहाजा नाले के पानी से ब्रह्म स्थान पूरी तरह डुब गया था,और नाला का दूषित पानी पोखरा में गिरने लगा। इससे लोगों को पूजा-अर्चना में परेशानी हो रही थी।

बताया कि बीते छठ पर्व के दौरान पंपसेट से गंदा पानी निकलवाकर बोरिंग के पानी से पोखरा भरा गया था। ताकि व्रती साफ पानी में अर्घ्य दे सकें। बता दें कि पोखरा और उसके आसपास करीब दो बीघा जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। जिसमें 16 लोगों को प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था। प्रशासन की कारवाई आगे भी जारी रहेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page