नीट छात्रा की हत्या मामले में आवाज उठाने पर सांसद पप्पू यादव की हुई गिरफ्तारी

नीट छात्रा की हत्या मामले में आवाज उठाने पर सांसद पप्पू यादव की हुई गिरफ्तारी
Facebook WhatsApp

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा शक्ति के सदस्यों ने गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। मोतिहारी। सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार युवा शक्ति के सदस्यो ने गांधी चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नीट छात्रा को न्याय दो, पप्पू यादव को रिहा करो, लोकतंत्र का अपमान नहीं सहेगा बिहार, अपराधियों को संरक्षण बंद करो जैसे नारे लगाए और सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर युवा शक्ति के सदस्यों ने कहा कि पटना में नीट की छात्रा की जघन्य हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रखा है। इस अमानवीय अपराध के खिलाफ न्याय की मांग और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्षरत पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी एक साजिश है, जिसका उद्देश्य उनकी आवाज को दबाना है।

जनअधिकार पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र पर गंभीर सवाल उठाता है। एक जनप्रतिनिधि का पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना उसका संवैधानिक और नैतिक कर्तव्य है।

पूर्व जिला पार्षद मोख्तार प्रसाद गुप्ता ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार एक ओर महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी और नीट छात्रा के साथ जघन्य अपराध होने पर न्याय की मांग करने वालों को दबाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव जो लगातार नीट छात्रा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य की सरकार पर हमलावर हैं, उनकी गिरफ्तारी निंदनीय है।

विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन में मों हयुल, शाबाज कमर, रंजीत कुमार, सुभाष कुमार, विराज यादव, रोहित शाक्या, दीपक कुमार, धुरेन्द्र कुमार, सर्वजीत राम आदि शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page