मोतिहारी जिला नियोजनालय में 26 सितंबर को होगा जाॅब कैंप का आयोजन

मोतिहारी जिला नियोजनालय में 26 सितंबर को होगा जाॅब कैंप का आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।जिला नियोजनालय परिसर में आगामी 26 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे एक दिवसीय जॉब कैंप सहकैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया जायेगा।उक्त जानकारी देते जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश ने बताया कि इस जॉब कैम्प में सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड हिस्सा लेगी।जो एग्जीक्यूटिव पद के लिए योग्य अभ्यर्थियो का चयन करेगी।

इन पदो के लिए योग्यता 10वीं व 12 वीं पास निर्धारित है।अभ्यर्थी के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।अभ्यर्थियो की आयु सीमा पुरुष 20 से 34 वर्ष निर्धारित है।जॉब का कार्यस्थल संपूर्ण बिहार में कही भी होगा।चयनित योग्य अभ्यर्थियो को मानदेय 20,901व CTC निर्धारित किया गया है।साथ ही आवास,इंसेंटिव,पीएफ मेडिकल व इंश्योरेंस भी देय होगा।जॉब कैंप मे कुल 100 योग्य अभ्यर्थी चयनित किए जायेगे।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने रिज्यूम (बॉयोडाटा), मूल प्रमाणपत्र,आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ जिला नियोजनालय के परिसर में आयोजित रोजगार कैम्प में प्रातः 11:00 से उपस्थित हो सकते हैं

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page