मोतिहारी में संघ के शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

मोतिहारी में संघ के शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर रविवार को मोतिहारी शहर स्थित हनुमान गढी हनुमान मंदिर प्रांगण मे हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्धाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप जी विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव,संघ के जिला सह संघचालक श्याम सुन्दर जी बाबा शैलेन्द्र गिरि जी,सम्मेलन के अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता,सचिव ध्रुव प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

मंच का संचालन संघ के विभाग प्रमुख रविशंकर वर्मा ने किया।
मौके पर मुख्य वक्ता के रूप मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राणा प्रताप ने कहा कि हिन्दू यदि एक साथ उठना बैठना शुरू कर दे तो सारी समस्याओ का हल हो जाएगा। इन्होने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंच परिवर्तन लेकर चला है जिसमे सामाजिक समरसता, स्व का बोध,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य इत्यादि का पालन करने और हिन्दुओ के बीच से ऊंच नीच का खाई मिटाने के लिए यह हिन्दू सम्मेलन हो रहा है इन्होने भोजपुरी मे हिन्दू एक कैसे रहे हमारा परिवार और समाज एक कैसे रहे इस पर विस्तार रूप से चर्चा किया। हिन्दू समाज की सुरक्षा के लिए जिन महापुरूषो ने त्याग किया है उनके पथो पर चलने का आह्वान किया।


1925 से अभी तक संघ के सेवा और समाज मे परिवर्तन को भी सामने रखा। विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रह्मण हो या पासवान हिन्दू हिन्दू एक समान बताया और कहा कि जब हम सबका गोत्र एक है तो हम सब हिन्दू एक है उन्होने कहा कि जात पात खत्म करके हम सभी हिन्दू को एक होना है और अपनी संस्कृति की रक्षा करना है। कहा कि जहां-जहां हिन्दू कम हुआ है वह क्षेत्र हमसे कटा है। इसलिए हम सभी एक रहे ताकि कोई क्षेत्र हमसे कटे नही। सम्मेलन को अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ब्रह्म कुमारी से बी के बहन बीगन दास जी केदार जी इत्यादि ने भी सम्बोधित किया। व्यवस्था मे प्रतीक वर्णवाल भरत सिंह भाष्कर जी रमेश जी बसंत जी राजन जी योगेन्द्र जी अंकित कुमार अवनीश सिंह अर्जुन मिश्रा जी उद्धेश्य गुप्ता हेमंत कुमार राहूल सिंह धर्मेन्द्र ठाकूर सौरभ जी रतनेश सिंह आदि कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा।धन्यवाद ज्ञापन श्याम सुन्दर जी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगो ने सामूहिक रूप हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुमन पांडेय के भजन कीर्तन से हुआ। मौके पर भारी संख्या मे महिला पुरुष युवा उपस्थित हुए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page