नशीली दवाओं के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
सिकरहना। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेसियो ने संयुक्त करवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी का पटाक्षेप किया हैं। इंडो.नेपाल सीमा से दो तस्कर गिरफ्तार कर लिए गये। उक्त करवाई शनिवार की देर शाम की हैं। एसएसबी 71 वीं बटालियन के खुफिया तंत्र को जानकरी मिली थी की कुछ अज्ञात व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर सिकोटॉपिक ड्रग और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में शामिल हैं। तत्पश्चात् 71 वीं बटालियन एफ कंपनी एसएसबी जमुनिया और झरौखर थाना पुलिस की संयुक्त कारवाई में अमवा गांव से दो सौ मीटर पर स्थित पीलर संख्या 357/9 के समीप से ऑटो रिक्सा पर प्रतिबंधित दवा लेकर जा रहे तस्करो का दबोच लिया गया।
आॅटो का नंबर बीआर05 आरए 4481 है। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रामडोल हैड्रोक्लोराइड सहित अन्य नशीली दवा तस्करी के लिए लाये जा रहे थे। जब्त दवा की 1 लाख 48 हजार पांच सौ टैबलेट शामिल हैं। पकड़े गए कारोबारी में तापस कुमार पिता दयाल चंद्र दास ग्राम बसतपुर और गुलशन कुमार पिता जय गोपाल दास बसतपुर थाना मोतिहारी के रूप में पहचाना गया है। दोनो को झरौखर थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

