आम आदमी को सशक्त बनाकर विकसित भारत बनाने में जुटी है मोदी सरकार :अखिलेश सिंह
मोतिहारी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं विधि प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मुंशी सिंह महाविद्यालय के सभागार में विकसित भारत: उपलब्धियां और संभावना विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल वर्मा और संचालन शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ० अरुण कुमार ने किया।चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ० अतुल कुमार ने स्वागत उद्बोधन दिया।
डॉ० अरूण कुमार ने बीज वक्तव्य के रूप में विकसित भारत की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ावों और भारत की आत्मनिर्भरता की गति और लेते आयाम को रेखांकित किया।
वही गोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने अपने उद्बोधन में 2014 के पूर्व की सरकारों के क्रियाकलाप की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों का लक्ष्य हाशिये पर खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को सुधारने की नहीं थी बल्कि एक खास तबके की चिंता थी। श्री सिंह ने कहा कि विकसित भारत में डिजिटल भारत बनाना एक क्रांतिकारी कदम है। इसके साथ हाशिये पर खड़े आम आदमी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी को सशक्त बनाकर मोदी सरकार विकसित भारत की परिकल्पना को साकार कर रही है। केंद्र की मोदी की सरकार ने आम आदमी की चिंता की। हर सिर पर छत, घर-घर में शौचालय, घर-घर बिजली, हर घर गैस कनेक्शन, हर खेत को पानी, इंटीग्रेटेड फार्मिंग के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोदी सरकार ने जो काम किये वो ऐतिहासिक हैं।
उन्होंने कहा कि भारत आज हथियारों और रक्षा उपकरणों के मामले में आत्मनिर्भर हुआ है। भारत सिर्फ आत्मरक्षार्थ हथियारों और रक्षा उपकरणों का निर्माण नहीं कर रहा है बल्कि उनका निर्यात भी कर रहा है। सड़क निर्माण की दिशा में भी भारत ने कीर्त्तिमान स्थापित किया है। रेल नेटवर्क और नये रेल परिचालन में भारत ने नए युग की शुरुआत की है। आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह अनायास नहीं हुआ बल्कि दूरद्रष्टा नेतृत्व में कठिन यात्रा में कड़े निर्णय के कारण संभव हो पाया है।अनिल वर्मा ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि 2047 में हम विकसित भारत के साथ अपनी आँखें खोलेंगे और एक नया सवेरा हमारा स्वागत करेगा।
हम सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, राजनीतिक, शैक्षिक रूप से समृद्ध हैं। हमारा अनुसरण दूसरे लोग भी करते हैं। हमारा दायित्व है कि इस विकास यात्रा के सकारात्मक सहयोगी बनें।
इस अवसर पर वरीय शिक्षाविद अमित सेन,भाजपा उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सत्यम कुमार, संत कुमार, नीरू कुमारी सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

