सांसद ने हरी झंडी दिखा कर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को किया रवाना
सिकरहाना। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार को घोड़ासहन स्टेशन से सांसद लवली आनंद ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि भारत सरकार ने रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
अन्य कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव इस स्टेशन पर आने वाले दिनों में होगा। सभी के लिए कागजी पत्राचार किया गया है। स्टेशन परिसर में सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाओं को पूरा किया जाएगा।
घोड़ासहन स्टेशन एक बेहतरीन स्टेशन बनेगा। जहां पर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।भाजपा नेता प्रभुनारायण चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजन कुमार, रणजीत अग्रवाल, जदयू अध्यक्ष सच्चिदानंद कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

