नेहरू क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत किया हासिल

नेहरू क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत किया हासिल
Facebook WhatsApp



मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का दूसरा मैच रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड और नेहरू क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रक्सौल की टीम 15 ओवर में मात्र 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । रक्सौल के गौहर अंसारी ने 19 रन का योगदान दिया।

नेहरू क्रिकेट एकेडमी के हिमांशु ने 5 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी नेहरू क्रिकेट एकेडमी रोमांचक मुकाबले में मात्र एक विकेट से जीत हासिल की। नेहरू के तरफ से रिशु राज 23 रन का योगदान दिया। रक्सौल के गेंदबाज गौहर अंसारी 5 विकेट 2 विकेट रवि गिरी ने लिया।

अम्पायर की भूमिका कुमार राज और तैयब हुसैन ने निभाई। मैंन ऑफ द मैच नेहरू क्रिकेट एकेडमी के हिमांशु को बरिए खिलाड़ी मोहम्मद आलम के हाथों दिया गया। मैन आफ द मैच के प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज के तरफ से दिया गया ।

मौक पर प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रवि कुमार, अयाज अहमद, रवि राज संत कुमार, सुबोध कुमार, विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे।जानकारी मधुरेन्द्र सिंह लीग सयोजक ने मीडिया को दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page