सौहार्दपूर्ण वातावरण में मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन
Facebook WhatsApp


-सड़क पर उतर कर खुद एसपी विर्सजन जुलूस का ले रहे थे जायजा
-शांतिपूर्ण एवं डीजे विहीन पूजा समिति होेंगे सम्मानित
मोतिहारी। जिले भर में पूजा समितियों ने ज्ञान की देवी मां शारदे की विदाई  श्रद्धा और सौहार्द  के साथ की। जय मां शारदे की उद्घोष के बीच भक्तों ने नम आंखों से मां की अलौकिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

अलबत्ता सड़कों पर  अनुशासन दिखा। जाहिर है कि   इसके पीछे  पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की सख्ती रही। आमतौर पर त्योहारों के दौरान पुलिस का चेहरा सख्ती और डंडे वाला होता है, लेकिन मोतिहारी एसपी ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की। एसपी स्वर्ण प्रभात ने घोषणा की है कि जो भी पूजा समितियां लाइसेंस की शर्तों का शत-प्रतिशत पालन करेंगी, डीजे पर प्रतिबंध का सम्मान करेंगी और निर्धारित रूट का अनुशासन से पालन करेंगी, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

ऐसे में युवा समितियों में नियमों को तोड़ने की जगह,   बेहतर नागरिक बनने की होड़ लग गई। इस दौरान संवेदनशील इलाकों से लेकर शहर के मुख्य चैराहों तक पुलिस की टीम लगातार भ्रमणशील रही। खुद एसपी स्वर्ण प्रभात सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे और पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे थे। प्रशासन की इसी सक्रियता और जनता के सहयोग का नतीजा रहा कि पूरे जिले में विसर्जन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page