भाजपा नेताओं ने जननायक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
मोतिहारी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर जानपुल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माल्यार्पण के बाद मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों के उत्थान के लिए संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
केंद्र की मोदी सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दे कर उनके सामाजिक संघर्ष को सम्मान देने जो महती कार्य किया, उसके लिए हम बिहारवासी आभारी हैं। उक्त अवसर पर उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
जानकारी गुलरेज शहजाद
जिला मीडिया प्रभारी ने दी है।

