छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में स्टील प्लांट में विस्फोट,बिहार के छह मजदूरो की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में स्टील प्लांट में विस्फोट,बिहार के छह मजदूरो की हुई मौत
Facebook WhatsApp

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा थाना क्षेत्र स्थित बकुलाही इलाके में गुरुवार सुबह रियल इस्पात एंड पावर प्लांट में हुए विस्फोट में अब तक छह लोगों की मौत हो गई।इसकी पुष्टि स्थानीय पुलिस प्रशासन और संबंधित अस्पताल के डॉक्टरों ने की है। वही इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।मृतक सभी बिहार के गया जिले के डुमारिया थाना क्षेत्र के एक ही गांव गोटीबांध के रहने वाले है।मृतको में पिता और पुत्र भी शामिल है।

रियल इस्पात एंड पावर प्लांट के डीजीएम संदीप पाटिल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए नियमानुसार मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि मलबे में अभी भी कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें (एसडीआरएफ ) मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विस्फोट तकनीकी खराबी या बॉयलर/प्लांट में अत्यधिक दबाव बढ़ने के कारण हो सकता है।

पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और आपदा प्रतिक्रिया दल राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हताहतों के प्रति शोक व्यक्त किया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और पूरी तरह से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।मृतको की सूची

श्रवण कुमार(22) ग्राम गोटीबांध, थाना डुमारिया, जिला गया, बिहार
राजदेव कुमार(22) ग्राम गोटीबांध, थाना डुमारिया, जिला गया, बिहार
उत्तर भुईया(37) ग्राम गोटीबांध, थाना डुमारिया, जिला गया, बिहार
बदरी भुझ्या (38) ग्राम गोटीबांध, थाना डुमारिया, जिला गया,बिहार
विनय भूईया(40) ग्राम गोटीबांध, थाना डुमारिया, जिला गया, बिहार
सुंदर भूईया(42) ग्राम गोटीबांध, थाना डुमारिया, जिला गया, बिहार

घायलो की सूची

कल्पु भुईया(44)ग्राम गोटीबांध, थाना डुमारिया, जिला गया, बिहार
रामू भुझ्या(34)ग्राम देवरी, थाना डुमारिया, जिला गया, बिहार
शबीर अंसारी(34)ग्राम राजहरा, थाना मेराल, जिला गढ़वा, झारखंड
मुमताज अंसारी(26)ग्राम राजहरा, थाना मेराल, जिला गढ़वा, झारखंड
शराफत अंसारी(32)
ग्राम राजहरा, थाना मेराल, जिला गढ़वा, झारखंड

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page