सीएम नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान सीवान में धमाका, एक की मौत,कई घायल

सीएम नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान सीवान में धमाका, एक की मौत,कई घायल
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर गुरुवार को सिवान पहुंचे। गुरुवार को जैसे ही नीतीश कुमार सिवान पहुंचे, ठीक उसी समय जोरदार धमाका हुआ है।जानकारी के अनुसार यह धमाका हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में हुआ है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट पटाखों के कारण हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।जिसकी पहचान मुर्तुजा अंसारी के रूप में हुई है।घटना में कई लोगो के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।गंभीर लोगो की हालत को देखते हुए ऐसी संभावना जतायी जा रही है,कि मृतको की संख्या बढ सकती है

स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़रम गांव में अवैध रूप से पटाखा या विस्फोटक सामग्री बनायी जा रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है। आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनायी दी। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को चारों तरफ से घेरकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मलबे को हटाने में जुटी है, साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमाका किस तरह का था और इसमें इसमें और कितने लोग शामिल थे। मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को भी दे दी गई है।

मामले की अवैध विस्फोट कारोबार के एंगल से भी जांच हो रही है। साथ ही पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page