क्रिसमस प्रेम,सद्भाव और खुशियों का संदेश का पर्व

क्रिसमस प्रेम,सद्भाव और खुशियों का संदेश का पर्व
Facebook WhatsApp


सुगौली। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया। नगर के नयका टोला स्थित डॉ. प्रमोद स्टीफन के आवास पर गुरुवार पूर्वाह्न एक भव्य, रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत यीशु मसीह के जन्म के संदेश-“ईशा ने जन्म लिया,आपको नमन, आपको नमन के उद्घोष के साथ हुई। म्यूजिकल टीम की धमाकेदार प्रस्तुति ने समा बांध दिया। ड्रम सेट की धुन पर ‘जिंगल बेल’ और ‘जिंगल बेल रॉक’ की प्रस्तुति होते ही पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। लोग झूमने, गाने और नाचने पर मजबूर हो गए,जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

मौके पर उपस्थित विद्वान चंद्रिका मसी ने यीशु मसीह द्वारा मानव कल्याण, प्रेम, क्षमा और सेवा के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मानवता, समानता और सद्भाव का संदेश देने वाला दिन है। सांता क्लॉज का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मान्यता है कि वे रात में आकर बच्चों और परिवारों के तकिए के नीचे उपहार रख जाते हैं, जो खुशियां बांटने का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी धर्मों के बीच भाईचारा और समान अधिकार मिलना चाहिए, तभी स्वस्थ और समृद्ध समाज की स्थापना संभव है।इसके बाद प्रसिद्ध मैजिशियन संजय सैमुएल ने अपने जादू के करतबों से लोगों को हंसी और रोमांच से भर दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उनकी प्रस्तुति में खो गए।

कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित अतिथियों और स्थानीय लोगों ने लजीज क्रिसमस भोज का आनंद लिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को “हैपी क्रिसमस” कहकर बधाई दी और प्रेमपूर्वक स्वागत किया। उपस्थित लोगों में लिली स्टीफन, अजहर हुसैन अंसारी,डॉ. पवन कुमार, मनोज सिंह,अभय सिंह,सुनील सिंह, संगीता कुमारी, लाडली, कुसुम मसी सहित सैकड़ों लोग  मौजूद थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page