दो दुकान के एलिवेस्टस का छत तोड़कर चोरी
पीपराकोठी। मुख्य चौराहे पर स्थित माया बृज मार्केट में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने एलिवेस्टस की छत तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिए। यह घटना बुधवार रात की है, जिसका पता गुरुवार सुबह दुकान खोलने के दौरान चला। चोरी राहुल वस्त्रालय एवं रेडीमेड कपड़ा दुकान सहित रुद्रा कलेक्शन नामक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई है।
राहुल वस्त्रालय के मालिक पीड़ित अजय कुमार साह ने बताया कि बुधवार देर शाम वे दुकान बंद कर घर गए थे। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर देखा कि सामान बिखरे हुए थे। छत टूटी हुई थी। दुकान से जींस, साड़ी, शर्ट, जूते सहित कई कीमती कपड़े गायब थे।
वहीं, रुद्रा कलेक्शन के मालिक चंदन कुमार ने जानकारी दी कि उनकी दुकान से स्मार्ट मोबाइल, कीपैड मोबाइल, मिक्सर, टीवी, गीजर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली गई है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये है।

