अटल जयंती पर जय जवान जय किसान जय विज्ञान सम्मेलन में पहुंचे हजारों किसान
– केविके पीपराकोठी में हुआ आयोजन
मोतिहारी। भारत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलविहारी बाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र स्थित अटल सभागार में गुरुवार को जय किसान, जय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन, सिंह विधायक प्रमोद कुमार, श्यामबाबू यादव, राणा रणधीर सिंह, सचिन्द्र प्रसाद सिंह, लालबाबू गुप्ता, डीएओ मनीष कुमार, डीन डॉ. कुंदन किशोर ने संयुक्तरूप से दिप प्रज्जवलित कर किया। इससे पहले सभी ने केवीके परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया।

सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि गांधी जी ने आजादी दिलाने के लिए इसी चम्पारण से आंदोलन का नींव रखी। वहीं देश को दुबारा गुलाम होने से बचाने के लिए 1974 के आपातकाल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने मोतिहारी के कारागाह में रात बिताया था। चंपारण से कांग्रेस की तानाशाही के विरुद्ध आंदोलन शुरू हुआ। जब एनडीए की सरकार बनी और अटल जी प्रधानमंत्री बने तो किसानों के हित में जय जवान जय किसान और जय विज्ञान का नारा दिया। जिससे किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर अपने आय को दुगुना कर सके। उनका यह सपना केंद्र की मोदी सरकार पूरा कर रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए अंत्योदय योजना लाये। गांव-गांव में काली सड़कें उनकी देन हैं। रामजानकी एक्सप्रेसवे, पटना से बेतिया फोरलेन आदि सड़को का कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि े जिले में अगले एक साल तक जन्म शताब्दी मनाई जायेगी।
मौके पर सांसद ने दो सौ अनुसूचित पशुपालकों के बीच पशुसिट वितरित की। मौके पर विधायक प्रमोद कुमार, श्यामबाबू यादव, राणा रणधीर सिंह, सचिन्द्र प्रसाद सिंह, लालबाबू गुप्ता, उप मेयर डाॅ. लालबाबू प्रसाद, रविन्द्र सिंह, जटाशंकर सिंह, रविन्द्र सहनी, पवन राज, सहित हजारों नेता व किसान मौजूद थे।

