रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश
आदापुर। रक्सौल सीतामढी रेल खण्ड के आदापुर के पूर्वी रेलवे ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना के पश्चात थाना प्रभारी पप्पू पासवान ने जवानों के साथ तहकीकात किया, लेकिन मृत महिला की पहचान नहीं हो पायी। ट्रेन के चपेट में आने के बाद बगल के गांव मूर्तियां, श्यामपुर, से हजारों की तादाद में लोग को देखने पहुंचे थे। महिला किसी साधारण परिवार से थी,जो कि लाल रंग का सलवार सूट पहनी हुई है।

