तुरकौलिया प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का हुआ चुनाव

तुरकौलिया प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का हुआ चुनाव
Facebook WhatsApp


-निर्विरोध चुने गए समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य
-माधोपुर मधुमालत के पैक्स अध्यक्ष बने समिति के अध्यक्ष

तुरकौलिया। प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। माधोपुर मधुमालत पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र समिति के अध्यक्ष व शंकर सरैया दक्षिणी के पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश रस्तोगी समिति के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए है। जबकि सचिव पद के लिए माधोपुर के अनिल कुमार चुने गए है।

कार्यकारणी सदस्य के रूप में मनोज कुमार पाण्डेय, राज कुमार पाण्डेय, दीपक कुमार, सुबोध साह, नंदकिशोर राय, संदीप कुमार व अजय कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गए है। प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का चुनाव यहां प्रथम बार हुआ है। जो निर्विरोध सम्पन्न हो गया।

चुने गए समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य को निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष राज ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में प्रमाण पत्र दिया। नव चयनित अध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा, कि सब्जी उत्पादको के लिए समिति बेहतर कार्य करेगी। यहाँ पर सब्जी उत्पादन के लिए अच्छा कार्य किया जायेगा। सब्जी उत्पादक किसानों को उनके द्वारा उपजायें गए सब्जी का भरपूर क़ीमत मिलेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page