बालगंगा मुशहर टोली में प्लस पोलियो का एसपी ने किया उद्घाटन

बालगंगा मुशहर टोली में प्लस पोलियो का एसपी ने किया उद्घाटन
Facebook WhatsApp


-नवजात बच्चे को पोलियो का खुराक पिलाकर किया उद्घाटन


तुरकौलिया।नगर निगम क्षेत्र रघुनाथपुर वार्ड 30 अंतर्गत बालगंगा मुसहर बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र 162 पर नवजात बच्चा को पोलियो का खुराक पिलाकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्लस पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया।

16 से 20 दिसम्बर तक चलने वाले अभियान का शुभारम्भ करने के बाद एसपी ने कहा कि पोलियो मुक्त देश बनाने में सबकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। स्वस्थ शरीर से ही अच्छे समाज का निर्माण होगा। उन्होंने इस अभियान में स्वस्थ्यकर्मियों से ईमानदारी पूर्वक काम करने का नसीहत दिया।

मौके पर डीआईओ डॉ शरतचंद्र, धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता, डॉ मनोज कुमार, डॉ शशि रंजन, सीडीपीओ रेखा कुमारी, बीएचएम नवसादुल आजम, बीसीएम विमलेदु शेखर, एएनएम शिल्पी कुमारी, अलका कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबु कुमारी सहित अनेक थे। इस दौरान उक्त बस्ती में स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया था। जहाँ इलाज व दवा दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page