तुरकौलिया पंचायत समिति बैठक में अनुसूचित जाति बस्ती में स्कूल का भवन बनाने का मुद्दा उठा
तुरकौलिया।पंचायत समिति के बैठक प्रखंड सभागार में हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विभा यादव व संचालन बीडीओ संतोष राज ने किया। जहां पूर्व में हुई बैठक का समीक्षा करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की गई। बैठक में ज्यादातर विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित थे।
इस दौरान तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मुखिया विनय कुमार ने अपने पंचायत की समस्या को लेकर सदन को बताया कि वार्ड नंबर एक दलित बस्ती में अनुसूचित जाति विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही प्राथमिक विद्यालय मंझार का पोषक क्षेत्र के विस्तार को लेकर सदन को अवगत कराया। साथ ही यह भी बताया कि पंचायत समिति की बैठक का कार्यवाही की कॉपी सभी माननीय सदस्यो को मिलनी चाहिए।
पंचायत समिति सदस्य ईद महम्मद देवान ने सदन को अवगत कराया कि प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी तुरकौलिया ब्लॉक में नही आती है। जिससे जनता का काम अधूरा रहता है
। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता बीपीआरओ श्वेता सुमन,पंचायत समिति सदस्य शाहिदा बेगम, ईद मुहम्मद, सिमा देवी, सोनी देवी, प्रीति कुमारी, गुड़िया कुमारी, निति कुमारी, अमेरिका पासवान, राजकिशोर सिंह, चंदेश्वर पासवान, रजनीश राय उर्फ पेटू राय, अशरफी महतो, मुखिया विनय कुमार, रामजन्म पासवान आदि सहित सभी पंसस व मुखिया मौजूद थे।

