चाकू की नोक पर फोटोग्राफर से कैमरा व नकदी की लूट
तुरकौलिया। विशुनपुरवा चवंर में अपराधियों ने चाकू भिड़ाकर फोटोग्राफर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।फोटोग्राफर के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित जयप्रकाश कुमार शंकरसरैया परसौना के यादोलाल यादव का पुत्र है। मामले में उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार वह बक्सवा के प्रभुनाथ सिंह के पुत्र के शादी समारोह से देर रात में बाइक से भाई सत्यम के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान विशुनपुरवा चवंर में चार लोगो ने घेरकर चाकू का भय दिखाकर दो कैमरा व नकद पांच हजार रूपये लूट लिए।
विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीटकर जख्मी कर दिया। लूटपाट करने वाले में दोनो विशुनपुरवा गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र सचिन कुमार व सागर सिंह का पुत्र पंकज कुमार बताए गये है।थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

