मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना उच्च न्यायालय के समीप स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस अवसर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री स्रमाट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय कुमार झा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने भी बाबा साहेब को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा बाबा साहेब की जीवनगाथा, प्रेरणा एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान पर आधारित गीतों, भजन-कीर्तन और बिहार गीत प्रस्तुत किए गए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page